Vrindavan Boat Accident News: वृन्दावन हादसे में मारे गए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान.. PMNRF से दिए जायेंगे 2-2 लाख रुपये.. जानें कितनी मौतें और कितने अब भी लापता

Vrindavan Boat Accident Compensation: वृंदावन नाव हादसे में मृतकों को 2 लाख मुआवजा, घायलों को 50 हजार, 10 मौतें, 5 लापता

Vrindavan Boat Accident News: वृन्दावन हादसे में मारे गए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान.. PMNRF से दिए जायेंगे 2-2 लाख रुपये.. जानें कितनी मौतें और कितने अब भी लापता

Vrindavan Boat Accident Compensation || Image- IBC24 News File

Modified Date: April 11, 2026 / 01:29 pm IST
Published Date: April 11, 2026 1:21 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा नाव हादसे के पीड़ितों के परिवारों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। (Vrindavan Boat Accident Compensation) उन्होंने इस घटना में घायल हुए लोगों के लिए भी 50,000 रुपये देने की घोषणा की।

ट्वीट कर जताया था दुःख

इससे पहले प्रधानमंत्री ने अपने X हैंडल पर इस घटना पर दुख व्यक्त किया था। उन्होंने पोस्ट किया, “मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है।”

10 की मौत, पांच अब भी लापता

गौरतलब है कि, शुक्रवार को मथुरा ले जा रही एक नाव वृंदावन में यमुना नदी में पलट गई। समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई, 22 घायल हो गए और 4 लोग लापता हैं। (Vrindavan Boat Accident Compensation) गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। करीब 250 गोताखोरों की टीम लापता लोगों के तलाश में जुटी हुई है। बताया गया है कि, प्रभावितों में ज़्यादातर लुधियाना और जगराओं के निवासी थे। वही हादसे के बाद नाव छोड़कर भागने वाले नाविक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पंजाब-यूपी के CM के बीच चर्चा

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ से संपर्क किया और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पंजाब सरकार राहत कार्यों में तालमेल बिठाने के लिए उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने अपने X हैंडल पर पीड़ितों के प्रति चिंता और गहरा शोक भी व्यक्त किया और पोस्ट किया, “जगराओं शहर के निवासियों को वृंदावन में दर्शन के लिए ले जा रही एक नाव मथुरा के पास यमुना नदी में पलट गई, जिसमें 32 लोग सवार थे। (Vrindavan Boat Accident Compensation) मुझे बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि कुछ श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई है। मैं उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में हूँ।”

इन्हें भी पढ़ें:-

गुरुग्राम में निर्माणाधीन अस्पताल में 33 फीसदी एमबीबीएस सीट, बिस्तर हरियाणा के लोगों के लिए: सैनी

डीयूएसआईबी बैठक में अटल कैंटीन के समय में संशोधन, झुग्गीवासियों के लिए 717 फ्लैट आवंटित

दिल्ली के रोहिणी में क्रेन ने दो लोगों की जान ली, चालक गिरफ्तार

तृणमूल कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज किया जा रहा : शुभेंदु अधिकारी

हरियाणा : सतलोक आश्रम का उपदेशक रामपाल जमानत पर जेल से बाहर आया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown