भारत में कोविड-19 रोधी टीकों की 178 करोड़ खुराकें दी गयी : स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत में कोविड-19 रोधी टीकों की 178 करोड़ खुराकें दी गयी : स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत में कोविड-19 रोधी टीकों की 178 करोड़ खुराकें दी गयी : स्वास्थ्य मंत्रालय
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: March 2, 2022 10:10 pm IST

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) भारत में बुधवार को कोविड-19 रोधी टीके की खुराकों की संख्या 178 करोड़ के करीब पहुंच गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शाम सात बजे तक 18 लाख (18,93,697) खुराकें दी जा चुकी हैं। अभी तक स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले कर्मियों और 60 साल या उससे अधिक आयु के अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को दी गयी खुराकों की संख्या 2.02 (2,02,30,750) के पार जा चुकी है।

रात तक दिन भर की अंतिम रिपोर्टों का मिलान करने के बाद टीकों की दैनिक खुराकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

भाषा गोला माधव

माधव


लेखक के बारे में