लेह हवाई अड्डे पर प्रतिदिन 18 उड़ानें पर्यटन को बढ़ावा देंगी: लद्दाख के उपराज्यपाल

लेह हवाई अड्डे पर प्रतिदिन 18 उड़ानें पर्यटन को बढ़ावा देंगी: लद्दाख के उपराज्यपाल

लेह हवाई अड्डे पर प्रतिदिन 18 उड़ानें पर्यटन को बढ़ावा देंगी: लद्दाख के उपराज्यपाल
Modified Date: April 5, 2026 / 04:04 pm IST
Published Date: April 5, 2026 4:04 pm IST

लेह, पांच अप्रैल (भाषा) लद्दाख में पर्यटन को और बढ़ावा देने का जिक्र करते हुए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रविवार को कहा कि लेह हवाई अड्डे पर उड़ानों की संख्या प्रतिदिन आठ से बढ़ाकर 18 कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि हवाई संपर्क के मजबूत होने से पर्यटकों को क्षेत्र में आने में आसानी होगी।

उपराज्यपाल ने कहा कि जल्द ही दो और उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है, जिससे आगंतुकों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में लचीलापन मिलेगा। उन्होंने छुट्टी मनाने वालों को लद्दाख की ‘‘अविस्मरणीय’’ यात्रा करने के लिए भी आमंत्रित किया।

सक्सेना ने कहा, ‘लद्दाख पहले से कहीं अधिक पर्यटकों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लद्दाख में पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ ही लेह के साथ हवाई संपर्क में महत्वपूर्ण सुधार की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है।’

उपराज्यपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘हमारे समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप, लेह हवाई अड्डे पर उड़ानों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। दो अप्रैल तक यह संख्या आठ उड़ानों से बढ़कर 18 उड़ानें प्रतिदिन हो गई है, जो दिल्ली, मुंबई, श्रीनगर और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ती हैं। जल्द ही दो और उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में अधिक सुविधा मिलेगी।’

उपराज्यपाल ने कहा कि उड़ानों में वृद्धि से पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी, जिससे लद्दाख के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय लोगों की आजीविका के अवसर पैदा होंगे और लद्दाख एक सुविधाजनक, लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनेगा।

भाषा तान्या सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में