चेन्नई से पश्चिम एशिया जाने वाली 18 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

चेन्नई से पश्चिम एशिया जाने वाली 18 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

चेन्नई से पश्चिम एशिया जाने वाली 18 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
Modified Date: March 1, 2026 / 01:22 pm IST
Published Date: March 1, 2026 1:22 pm IST

चेन्नई, एक मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण रविवार को कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हवाई अड्डा अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

चेन्नई हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि चेन्नई और खाड़ी देशों के बीच संचालित होने वाली कम से कम 18 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

चेन्नई हवाई अड्डे ने एक परामर्श जारी कर विदेश जाने वाले यात्रियों, विशेष रूप से पश्चिम एशियाई देशों के रास्ते यात्रा करने वालों को निर्देश दिया है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन से संपर्क कर स्थिति की जांच कर लें।

उड़ानें रद्द करने वाली एयरलाइंस में एमिरेट्स, एतिहाद, इंडिगो और गल्फ एयर सहित अन्य शामिल हैं।

इस बीच, तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे ने एक परामर्श में कहा कि रविवार को दुबई और तिरुचिरापल्ली मार्ग पर संचालित होने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान रद्द कर दी गई है। इसमें कहा गया है कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे हवाई अड्डे पर आने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइंस से जानकारी ले लें।

अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला किया था। जवाब में ईरान ने भी इजराइल पर मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया। इसी के साथ ईरान ने बहरीन, कुवैत तथा कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया।

भाषा

प्रचेता गोला

गोला


लेखक के बारे में