Ayodhya Ram Mandir Closed: होली से पहले भक्तों के लिए जरूरी सूचना! पूरे दिन बंद रहेंगे सभी प्रमुख मठ-मंदिरों के पट, ये है बड़ी वजह

Ayodhya Ram Mandir Closed: होली से पहले भक्तों के लिए जरूरी सूचना! पूरे दिन बंद रहेंगे सभी प्रमुख मठ-मंदिरों के पट, ये है बड़ी वजह

Ayodhya Ram Mandir Closed: होली से पहले भक्तों के लिए जरूरी सूचना! पूरे दिन बंद रहेंगे सभी प्रमुख मठ-मंदिरों के पट, ये है बड़ी वजह

Ayodhya Ram Mandir Closed/Image Source: IBC24 File


Reported By: Apurva Pathak,
Modified Date: March 1, 2026 / 11:21 am IST
Published Date: March 1, 2026 11:16 am IST
HIGHLIGHTS
  • भक्तों के लिए जरूरी सूचना
  • ग्रहण के कारण रामलला के पट बंद
  • चंद्र ग्रहण पर बंद रहेगा राम मंदिर

अयोध्या: Ayodhya Ram Mandir Closed: अगर आप मार्च 2026 के पहले सप्ताह में 3 मार्च को प्रभु राम की नगरी अयोध्या परिवार के साथ आने का प्लान कर रहे हैं और यहां राम मंदिर सहित अति प्राचीन मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, 3 मार्च को अयोध्या के सभी मठ-मंदिरों के पट सुबह 8:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक बंद रहेंगे। यानी राम भक्तों को इस दिन किसी भी मठ-मंदिर में दर्शन-पूजन का अवसर नहीं मिलेगा।

राम भक्तों के लिए बड़ी खबर (Ayodhya Ram Mandir News)

Ayodhya Ram Mandir Closed: ऐसा इसलिए क्योंकि 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो भारत में भी दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। सूतक काल लगने के कारण अयोध्या के प्रमुख मंदिर Ram Mandir Ayodhya, Kanak Bhawan, Dashrath Mahal और Hanuman Garhi समेत सभी मठ-मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार, हिंदू पंचांग के मुताबिक 3 मार्च, दिन मंगलवार को वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण शाम 3:19 बजे से प्रारंभ होकर 6:07 बजे तक रहेगा। चूंकि यह ग्रहण भारत में दृश्य होगा, इसलिए 9 घंटे पूर्व सूतक काल मान्य होगा।

चंद्र ग्रहण पर बंद रहेगा राम मंदिर (Ayodhya Temple Closed 3 March 2026)

Ayodhya Ram Mandir Closed: ऐसी स्थिति में 3 मार्च को सुबह लगभग 8:00 बजे के बाद मंदिरों के पट बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान मंदिरों में संकीर्तन और प्रभु स्मरण किया जाएगा। ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए भगवान का नाम-स्मरण और भजन-कीर्तन करना शुभ माना जाता है। यदि आप 3 मार्च को अयोध्या आने की योजना बना रहे हैं, तो दर्शन-पूजन के लिए किसी अन्य तिथि का चयन करना आपके लिए उचित रहेगा।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।