पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 18 नए मामले, दो की मौत

पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 18 नए मामले, दो की मौत

पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 18 नए मामले, दो की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: February 17, 2021 11:40 am IST

पुडुचेरी, 17 फरवरी (भाषा) पुडुचेरी में बुधवार को कोरोना वायरस के 18 नए मरीजों की पुष्टि हुई और दो संक्रमितों की मौत हो गई । इसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले 39,506 पर पहुंच गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पुडुचेरी में मृतकों का आंकड़ा 660 हो गया है।

स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बीते 24 घंटे में 27 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।

प्रदेश में मृत्यु दर 1.67 फीसदी और संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.82 प्रतिशत है।

निदेशक ने बताया कि अब तक 6.11 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि 39,506 में से 38,644 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए हैं और 660 संक्रमितों की मौत हो चुकी है जबकि 202 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

भाषा

नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में