झारखंड में कोविड-19 के 1882 नये मामले, सात लोगों की मौत

झारखंड में कोविड-19 के 1882 नये मामले, सात लोगों की मौत

झारखंड में कोविड-19 के 1882 नये मामले, सात लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: April 8, 2021 7:36 pm IST

रांची, आठ अप्रैल (भाषा) झारखंड में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1882 नए मामले आए तथा सात और लोगों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से सात और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या 1158 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमण के 1882 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,32,790 हो गयी।

राज्य में अब तक 1,22,383 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 9249 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। विभाग के मुताबिक वृहस्पतिवार को कुल 28,568 नमूनों की जांच की गयी ।

भाषा इन्दु प्रशांत आशीष

आशीष


लेखक के बारे में