तेलंगाना विधानसभा चुनाव, बीजेपी की पांचवी सूची में 19 प्रत्याशी घोषित

तेलंगाना विधानसभा चुनाव, बीजेपी की पांचवी सूची में 19 प्रत्याशी घोषित

तेलंगाना विधानसभा चुनाव, बीजेपी की पांचवी सूची में 19 प्रत्याशी घोषित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: November 18, 2018 10:31 am IST

हैदराबाद। बीजेपी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी गई। इस लिस्ट में 19 नाम हैं। पांचवी लिस्ट जारी करने के साथ ही बीजेपी ने राज्य की कुल 119 विधानसभा सीटों में से 112 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

पार्टी ने 20 अक्टूबर को पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 38 उम्मीदवारों के नाम थे। जबकि 28 उम्मीदवारों वाली दूसरी लिस्ट पार्टी ने 3 नवंबर को जारी की थी। बीजेपी की तीसरी लिस्ट 15 नवंबर को 20 उम्मीदवारों के नाम के साथ जारी हुई थी। तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों के लिए 7 दिसंबर को मतदान होना है। वहीं मतगणना 11 दिसंबर को होगी।


लेखक के बारे में