कर्नाटक के उडुपी में स्वर्ण नदी में दो युवक डूबे

कर्नाटक के उडुपी में स्वर्ण नदी में दो युवक डूबे

कर्नाटक के उडुपी में स्वर्ण नदी में दो युवक डूबे
Modified Date: September 29, 2026 / 10:26 pm IST
Published Date: September 29, 2026 10:26 pm IST

उडुपी, 29 सितंबर (भाषा) कर्नाटक के उडुपी जिले में मंगलवार दोपहर स्वर्ण नदी में तैरने के दौरान दो युवक डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि तीन घंटे से अधिक समय तक चले तलाशी अभियान में दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान करकला तालुका के हिरगना गांव निवासी भरत पुजारी (29) और हर्षण आचार्य (23) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों युवक नदी में तैरने के दौरान डूब गए।

पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा सं राजेंद्र जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में