उत्तराखंड: केदारनाथ में चीड़बासा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में करीब 9000 श्रद्धालुओं को सुरक्षित पार कराया गया
उत्तराखंड: केदारनाथ में चीड़बासा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में करीब 9000 श्रद्धालुओं को सुरक्षित पार कराया गया
देहरादून, 29 सितंबर (भाषा) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीड़बासा हेलीपैड के पास भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में मंगलवार को करीब 9,000 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित पार कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने बताया कि चीड़बासा हेलीपैड के समीप भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में तीर्थयात्रियों की आवाजाही को सुरक्षित बनाए रखने के लिए बल की सोनप्रयाग टीम ने मोर्चा संभाला।
एसडीआरएफ ने बताया कि इस दौरान करीब 9,000 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित रूप से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से पार कराया गया।
रविवार शाम भारी बारिश के दौरान चीड़बासा हेलीपैड के पास भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटना में उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी पांच वर्षीय यश की मौत हो गई थी, जबकि उसके पिता घायल हो गए थे।
घटना के समय यश अपने पिता के साथ केदार बाबा के दर्शन कर लौट रहा था। भाषा दीप्ति जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


