आतिशबाजी को लेकर मचा बवाल, 2 गुटों में जमकर हुई पत्थरबाजी-आगजनी, पुलिस ने 19 लोगों को हिरासत में लिया

stone pelting occurred : आतिशबाजी को लेकर मचा बवाल, 2 गुटों में जमकर हुई पत्थरबाजी-आगजनी, पुलिस ने 19 लोगों को हिरासत में लिया

आतिशबाजी को लेकर मचा बवाल, 2 गुटों में जमकर हुई पत्थरबाजी-आगजनी, पुलिस ने 19 लोगों को हिरासत में लिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: October 25, 2022 11:05 am IST

वड़ोदरा,  stone pelting occurred :  गुजरात के वड़ोदरा शहर में आतिशबाजी को लेकर दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के 19 लोगों को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील पानीगेट इलाके में सोमवार देर रात करीब 12:45 बजे की है।

यह भी पढे़ं :  दिवाली पर चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में 20 लाख लोगों ने डुबकी लगाई

stone pelting occurred : वड़ोदरा के पुलिस उपायुक्त यशपाल जगनिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हिरासत में लिये गये लोगों में एक व्यक्ति शामिल है जिसने कथित रूप से संघर्ष शुरू होने के करीब एक घंटे बाद तीसरी मंजिल के एक घर से एक पुलिसकर्मी पर बम फेंका था।

यह भी पढे़ं :  हाई स्कूल में भीषण गोलीबारी, एक लड़की समेत 3 लोगों की मौत

stone pelting occurred :  अधिकारी के अनुसार घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि एक रॉकेट के गिरने से इलाके में खड़ी एक मोटरसाइकिल में आग लग गयी थी। उन्होंने कहा, ‘‘पटाखे चलाने और एक दूसरे पर रॉकेट बम फेंकने को लेकर पैदा विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।’’

यह भी पढे़ं :  झोपड़ी में अचानक लग गई आग, 3 महीने की बच्ची की दर्दनाक मौत

अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और हालात काबू में हैं। उन्होंने कहा कि दोनों समुदायों के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

और भी है बड़ी खबरें…

 


लेखक के बारे में