दिल्ली में एक दिन में संक्रमण के 19,166 नए मामले, 17 मरीजों की मौत

दिल्ली में एक दिन में संक्रमण के 19,166 नए मामले, 17 मरीजों की मौत

दिल्ली में एक दिन में संक्रमण के 19,166 नए मामले, 17 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: January 10, 2022 7:48 pm IST

नयी दिल्ली, 10 जनवरी (भाषा) दिल्ली में पिछले एक दिन में कोविड-19 से 17 मरीजों की मौत हो गई और संक्रमण के 19,166 नए मामले सामने आए।

यह पिछले वर्ष चार मई के बाद से सामने आए संक्रमण के दैनिक मामलों की सर्वाधिक संख्या है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दर 25 प्रतिशत दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भी कोविड से इतने ही लोगों की मौत हुई थी।

दिल्ली में पिछले 10 दिन में महामारी से 70 लोगों की मौत हो चुकी है। विभाग के अनुसार, अभी 65,803 लोग उपचाराधीन हैं जिसमें से 1,912 मरीज अस्पताल में हैं।

भाषा यश माधव

माधव


लेखक के बारे में