असम में कोविड-19 के 196 नए मामले

असम में कोविड-19 के 196 नए मामले

असम में कोविड-19 के 196 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: July 7, 2022 1:38 pm IST

गुवाहाटी, सात जुलाई (भाषा) असम में कोविड-19 के 196 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7,25,677 हो गयी है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने एक बुलेटिन में कहा कि राज्य में बुधवार को 1,758 नमूनों की जांच में से कम से कम 196 संक्रमित पाए गए और संक्रमण दर 11.15 फीसदी दर्ज की गयी।

एनएचएम ने बताया कि कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले से 74 नए मामले आए। इसके बाद कामरूप से 30 और डिब्रूगढ़ से 20 संक्रमित मरीज मिले। अभी तक इस बीमारी से 7,16,733 लोग उबर चुके हैं।

असम में कोविड-19 के 959 मरीज उपचाराधीन हैं और उनमें से कई का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

एनएचएम ने बताया कि कोविड-19 रोधी टीके की 4.67 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी है।

भाषा

गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में