Gurugram Road Accident News: तेज रफ़्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, मौके पर हुई दो युवकों की मौत
Gurugram Road Accident News: हरियाणा के ताउरू-सोहना रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।

UP Road Accident/Image Credit: IBC24 File
- हरियाणा के ताउरू-सोहना रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ।
- इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।
- युवक कालकाजी दर्शन कर के लौट रहे थे तभीये हादसा हुआ।
गुरुग्राम: Gurugram Road Accident News: हरियाणा के ताउरू-सोहना रोड पर शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने ‘स्विफ्ट डिजायर’ कार को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया इस घटना के संबंध में सदर ताउरू पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
कालकाजी से दर्शन कर के लौट रहे थे युवक
Gurugram Road Accident News: पुलिस ने बताया कि मृतकों कि, पहचान राहुल (30) और उसके दोस्त अजय (27) के रूप में हुई है। वे दोनों ताउरू के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि यह हादसा शनिवार तड़के करीब तीन बजे उस दौरान हुआ जब वे दोनों दिल्ली के कालकाजी मंदिर में दर्शन करके कार से ताउरु लौट रहे थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस
Gurugram Road Accident News: कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया कि डंपर चालक बहुत तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चला रहा था। अजय दो बेटियों का पिता था जबकि राहुल की पत्नी गर्भवती है। मृतकों में से एक के रिश्तेदार ने बताया कि अजय भिवाड़ी में एक निजी आभूषण की दुकान में काम करता था जबकि राहुल का अपना व्यवसाय था। ताउरू के थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया, ‘‘अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: 2 youths died in Gurugram road accident

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am