Couple Private Video on Valentine’s Day: हिडन कैमरे से प्रेमी जोड़े का रिकॉर्ड किया अश्लील वीडियो, 200 से अधिक क्लिप बरामद, वैलेंटाइंस डे कपल्स को जारी की चेतावनी
Couple Private Video on Valentine's Day: हिडन कैमरे से प्रेमी जोड़े का रिकॉर्ड किया अश्लील वीडियो, 200 से अधिक क्लिप बरामद, वैलेंटाइंस डे कपल्स को जारी की चेतावनी
Couple Private Video on Valentine's Day: हिडन कैमरे से प्रेमी जोड़े का रिकॉर्ड किया अश्लील वीडियो, 200 से अधिक क्लिप बरामद / Image: AI Generated
- प्राइवेसी के नाम पर छिपकर वीडियो बनाए जा रहे थे
- कर्मचारी के मोबाइल से 300 से अधिक अश्लील वीडियो बरामद
- वीडियो के जरिए कपल्स को डरा-धमकाकर पैसे वसूलता था
बिजनौर: Couple Private Video on Valentine’s Day आज वैलेंटाइंस डे मनाया जा रहा है। कपल्स के लिए ये दिन काफी खास होता है। वहीं दूसरी ओर धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने इस दिन को लेकर आपत्ति जताई है। और खुलसकर, वैलेंटाइंस डे का विरोध कर रहे हैं। कई हिस्सों में धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने खुले तौर पर चेतावनी जारी की है कि प्यार के नाम पर सार्वजनिक अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान पुलिस और स्वयंसेवी संगठन सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क हैं और विभिन्न स्थानों पर विशेष तैनाती की गई है। वहीं, अब उत्तर प्रदेश के बिजनौर पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए चेतावनी जारी की है।
पुलिस ने जारी की चेतावनी
Couple Private Video on Valentine’s Day पुलिस की ओर से कपल्स को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि सेंटर पॉइंट रेस्टोरेंट के VIP रूम में आने वाले प्रेमी जोड़ों की गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रेस्टोरेंट स्टाफ कपल्स से 1500 से 2000 रुपये अतिरिक्त लेकर “फुल प्राइवेसी” का झांसा देता था, जबकि उसी दौरान उनकी रिकॉर्डिंग की जाती थी। जांच में रेस्टोरेंट की सीढ़ियों के पीछे बने एक छोटे कमरे से जुड़े बैनर में छेद कर रिकॉर्डिंग किए जाने का पता चला। पुलिस ने कर्मचारी सत्येंद्र के मोबाइल से 200 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं।
200 से अधिक अश्लील वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार शहर के जजी चौराहे के पास सेंटर प्वाइंट फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट है। बीते दिनों कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट पर हंगामा करते हुए आरोप लगाया था कि वहां पर स्पाई कैमरा लगा है। आरोप था कि यहां पर प्रेमी युगल के अश्लील वीडियो बनाए जा रहे हैं। इसके बाद कर्मचारी उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। हंगामे के दौरान लोगों ने रेस्तरां के कर्मचारी सतेंद्र कुमार का मोबाइल छीनकर जांच की तो उसमें 300 के करीब अश्लील वीडियो और फोटो मिले। वीडियो में प्रेमी युगल अश्लील हरकत कर रहे हैं। अब यह फोन पुलिस के पास है। हंगामे पर सीओ संग्राम सिंह व शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे। जांच में स्पाई कैमरा नहीं मिला। पुलिस ने रेस्तरां की डीवीआरकब्जे में ले ली।
बिजनौर: वेलेंटाइन डे से पहले कपल्स के लिए चेतावनी, रेस्टोरेंट के VIP रूम में चोरी-छिपे बनाए जा रहे थे वीडियो।
बिजनौर में वेलेंटाइन डे से पहले एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सेंटर पॉइंट रेस्टोरेंट के VIP रूम में आने वाले प्रेमी जोड़ों की गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग की… pic.twitter.com/bThSzd3l0f— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) February 14, 2026
जांच में पता चला कि रेस्तरां की पिछली साइड में सीढ़ियों के नीचे एक केबिन है, जिसमें सोफा और कुर्सी रखी हैं। युवक-युवतियों को यहां पर एकांत में बैठाया जाता था और सतेंद्र अपने मोबाइल फोन से फ्लैक्स में बने एक छेद से अश्लील वीडियो बनाता था। सतेंद्र एक युवक को उसकी प्रेमिका के साथ का अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर रहा था।
1500 रुपए में मिलता था केबिन
पुलिस सूत्रों के अनुसार रेस्टोरेंट में सीढ़ियों के नीचे बने केबिन में डेढ़ घंटा बैठाने के प्रेमी युगलों से स्टाफ 1000 से 1500 रुपये वसूलता था। हालांकि बाहर टेबल-मेज पर बैठने के कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं वसूला जाता था। माना जा रहा है कि आरोपित सतेंद्र काफी दिनों से प्रेमी युगलों के वीडियो और फोटो खींच रहा था। इससे पहले भी वह कई युगलों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूल चुका है।
ये भी पढ़ें
- Public Holiday Declared: फरवरी महीने के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान.. इस दिन नहीं खुलेंगे स्कूल और इन दफ्तरों के पट, नहीं कटेगा किसी का वेतन..
- MG Majestor Pre-Booking Details: शुरू हुई MG की धाकड़ SUV Majestor की प्री-बुकिंग, पहले 3 हजार ग्राहकों को मिलेंगे खास ऑफर
- Controversy On Vande Mataram: इमाम ने वंदे मातरम् को लेकर दिया ऐसा बयान, संतों का फूटा गुस्सा, बोले- उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए

Facebook


