दिल्ली के अलीपुर में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में 20 वर्षीय युवक घायल
दिल्ली के अलीपुर में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में 20 वर्षीय युवक घायल
नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके अलीपुर में एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह घटना शनिवार को बख्तावरपुर के पास घटी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एक टीम मौके पर पहुंची।
अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार और मोटरसाइकिल मिली।
मोटरसाइकिल सवार की पहचान दिल्ली निवासी देव शर्मा रणबीर के रूप में हुई है। वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ है और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
भाषा नोमान नोमान प्रशांत
प्रशांत

Facebook


