ओडिशा सरकार ने ‘ज्ञानोदय’ योजना के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों को 14.34 करोड़ रुपये जारी किए
ओडिशा सरकार ने 'ज्ञानोदय' योजना के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों को 14.34 करोड़ रुपये जारी किए
भुवनेश्वर, 24 सितंबर (भाषा) ओडिशा सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य की एक योजना के तहत स्वीकृत सहायता राशि की दूसरी किस्त के रूप में पात्र उच्च शिक्षण संस्थानों को 14.34 करोड़ रुपये जारी किए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग ने ‘ज्ञानोदय – शिक्षा रू समृद्धि’ (किंडरगार्टन से स्नातकोत्तर तक मुफ्त शिक्षा) योजना के तहत छात्र अकादमिक प्रबंधन प्रणाली (एसएएमएस) के माध्यम से यह राशि जारी की है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इससे पहले विभाग ने पात्र संस्थानों को 9.56 करोड़ रुपये (स्वीकृत सहायता का 10 प्रतिशत) की पहली किस्त जारी की थी।
बयान में कहा गया है कि पहली दो किस्तों के जारी होने के साथ अब तक कुल 23.90 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।
राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने कहा कि चरणों में राशि जारी करने से योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी और यह सुनिश्चित होगा कि पात्र छात्रों को बिना किसी आर्थिक बाधा के मुफ्त शिक्षा का लाभ मिले।
राज्य के सार्वजनिक विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों और सरकार से सहायता प्राप्त निजी कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर के नियमित पाठ्यक्रमों के पात्र छात्र ‘ज्ञानोदय’ योजना के दायरे में आते हैं।
इस योजना के तहत छात्रों को केवल निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होता है।
भाषा सुमित अविनाश
अविनाश

Facebook


