तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 207 नए मामले

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 207 नए मामले

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 207 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: October 4, 2021 8:23 pm IST

हैदराबाद, चार अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 207 नए मामले सामने आए तथा महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,66,753 हो गए वहीं मृतकों की संख्या 3,923 पर पहुंच गई।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम क्षेत्र में 61, करीमनगर में 15 और मेडचल मलकाजगिरी जिले में 14 नए मामले सामने आए।

राज्य में कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद अब तक 6,58,409 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 4,421 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा यश अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में