कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तमिलनाडु के 21 लोगों को नेपाल में बचाया गया: विदेश मंत्रालय

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तमिलनाडु के 21 लोगों को नेपाल में बचाया गया: विदेश मंत्रालय

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तमिलनाडु के 21 लोगों को नेपाल में बचाया गया: विदेश मंत्रालय
Modified Date: August 27, 2026 / 06:47 pm IST
Published Date: August 27, 2026 6:47 pm IST

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गए तमिलनाडु के 21 लोगों को पड़ोसी देश में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद बचा लिया गया है। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इन 21 भारतीय नागरिकों के नाम साझा किए।

उन्होंने कहा, ‘‘नेपाल में बचाए गए भारतीय नागरिकों के बारे में अद्यतन जानकारी। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए गए तमिलनाडु के 21 भारतीय नागरिकों को नेपाल में बचा लिया गया है।’’

पोस्ट में कहा गया, ‘‘(27 अगस्त 2026 को अपराह्न एक बजे तक) बचाए गए भारतीयों की सूची :

1. शिवरंजनी मुथुनाथन

2. करपगम राजामोहन

3. मारन गोविंदसामी

4. शांति मारन

5. मुथुकुमारेशन रामलिंगम

6. नावु कबीरदॉस

7. विजयभुवनेश्वरी विश्वनाथन

8. मैथिली मुथुकुमारेशन

9. त्यागराजन रथिनम

10. किरुबागरी बालासुब्रमण्यम

11. वल्लिनायकी शिवकुमार

12. सत्या जयरामन

13. थिरुमावलवन गोविंदरासु

14. कनगासबाई नटेसापिल्लई

15. राधाई कनगासबाई

16. रथिनाकुमार कुंचितापथम

17. पूंगुझली पोन्नंबलम

18. पझनियप्पन मैकपेरुमल

19. कलैमथी पझनियप्पन

20. रघुनाथन मुनिराज

21. मणिमेकलाई सुकुमार।

तिब्बत में अचानक आई भीषण बाढ़ ने बुधवार को मध्य नेपाल में भारी तबाही मचाई। बाढ़ में कई कस्बे और गांव तबाह हो गए, जरूरी पुल बह गए और करीब एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाओं में कामकाज ठप हो गया।

भाषा

सिम्मी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में