Rajnandgaon Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम, घटना के इतने दिनों बाद खुला राज

Rajnandgaon Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम, घटना के इतने दिनों बाद खुला राज

Rajnandgaon Crime News /image: Social Media

Modified Date: August 27, 2026 / 05:27 pm IST
Published Date: August 27, 2026 5:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजनांदगांव में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
  • युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी।
  • दोनों ने हत्या के बाद वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश भी की थी।

Rajnandgaon Crime News: राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी कहे जाने वाले राजनांदगांव में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। दोनों ने हत्या के बाद वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश भी की थी।

इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने 10 अगस्त को युवक की हत्या को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि युवक के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या की गई। इसके बाद मामले को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया।

मोबाइल लोकेशन से खुला हत्या का राज

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। (Rajnandgaon Crime News) जांच आगे बढ़ने पर पत्नी और उसके प्रेमी की भूमिका सामने आई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, जिसके बाद हत्या का राज खुल गया।

पुलिस ने दोनों आरोपीयों को किया गिरफ्तार

Rajnandgaon Crime News: मामले में चिचोला पुलिस चौकी ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। पुलिस अब मामले में साक्ष्यों को जुटाने के साथ हत्या की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.