Public Holiday 2026: कल बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी का ऐलान, सरकार ने किया ऐलान

Public Holiday 2026: कल बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल कॉलेजों में भी छुट्टी का ऐलान, सरकार ने किया ऐलान

Public Holiday 2026: कल बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी का ऐलान, सरकार ने किया ऐलान

Public Holiday 2026 | Photo Credit: AI

Modified Date: August 27, 2026 / 04:47 pm IST
Published Date: August 27, 2026 4:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
  • स्कूल-कॉलेज बंद
  • स्नेह और विश्वास का पर्व

नई दिल्ली: Public Holiday 2026 अगस्त के साथ सावन का महीना भी खत्म होने को है और ये महीने त्योहारों और छुट्टियों से भरा रहा है। कल 28 अगस्त को भाई बहनों का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा। (Public Holiday 2026) इसी बीच हिमाचल प्रदेश सरकार बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने रक्षाबंधन पर सार्वजानिक अवकाश की घोषणा की है। बता दें कि अब तक रक्षाबंधन पर केवल महिलाओं को छुट्टी दी जाती थी लेकिन इस बार पुरुषों का भी अवकाश रहेगा।

रक्षाबंधन पर सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी

Public Holiday 2026 गुरुवार, 27 अगस्त को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सत्र के छठे दिन के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रक्षाबंधन को लेकर कई बड़े ऐलान किये हैं। रक्षाबंधन पर सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी। महिला हो या पुरुष कर्मचारी को अवकाश मिलेगा।

स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर सब बंद रहेंगे

पहले रक्षाबंधन पर केवल महिलाओं को छुट्टी दी जाती थी लेकिन इस बार पुरुषों का भी अवकाश रहेगा। स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर सब बंद रहेंगे। उन्होंने कहा, रक्षाबंधन का पावन त्योहार भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का उत्सव हैं। बचपन की शरारतों से लेकर जीवन के हर पड़ाव तक साथ निभाने वाला यह रिश्ता अपने आप में बेहद खास है। बहनों और भाइयों को साथ मिलकर रक्षाबंधन का पर्व मनाने तथा परिवार के साथ खुशियाँ बाँटने के लिए मैं शुक्रवार को पूरे प्रदेश में एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करता हूँ।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।