राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 22 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 22 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 22 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: July 20, 2021 2:12 pm IST

जयपुर, 20 जुलाई (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 22 नये मामले सामने आए।

चिकित्सा विभाग के मंगलवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 22 नये मामले सामने आये। नये मामलों में जयपुर में सात, उदयपुर में छह नये मामले शामिल हैं।

वहीं इस घातक संक्रमण से राज्य में अब तक 8,951 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान राज्य में 66 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। अब राज्य में 391 संक्रमित उपचाराधीन हैं।

भाषा कुंज अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में