Maihar Crime News: चलती गाड़ी में महिला पर टूट पड़े बदमाश, सुनसान रास्ते पर दिए वारदात को अंजाम, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस के भी उड़े होश

Maihar Crime News: चलती गाड़ी में महिला पर टूट पड़े बदमाश, सुनसान रास्ते पर दिए वारदात को अंजाम, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस के भी उड़े होश

Maihar Crime News: चलती गाड़ी में महिला पर टूट पड़े बदमाश, सुनसान रास्ते पर दिए वारदात को अंजाम, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस के भी उड़े होश

Maihar Crime News | Photo Credit: AI

Modified Date: June 24, 2026 / 01:16 pm IST
Published Date: June 24, 2026 1:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चलती गाड़ी में लूट
  • महिला से गहने और नकदी छीनी गई
  • विरोध करने पर गंभीर चोटें दी गईं

मैहर: Maihar Crime News जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती गाड़ी में लूटपाट, बेरहमी से मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। लुटेरों ने महिला के गहने, पैसे और यहाँ तक कि शादी का सामान भी छीन लिया और उसे बेदम पीटकर (Maihar Woman Robbery Case) लहू लुहान कर चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया। मैहर जिले के अमरपाटन से दिल को दहला देने वाली यह वारदात मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र की है।

Maihar Crime News देवरी जगदीशपुर की रहने वाली पीड़िता गेंदिया कुशवाहा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती सुनाई है। जब पीड़िता अमरपाटन के पीपर चौराहा रीवा रोड से सिरमौर जाने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान एक बोलेरो आकर रुकी और वृद्ध महिला से जाने को पूछा, महिला ने सिरमौर जाने की बात कहीं, बोलेरों सवार ने सीरम जाने को कहते हुए वृद्ध महिला को बैठा लिया, गाड़ी में पहले से ही चार पुरुष और एक महिला सवार थे।

रास्ते में बेला रीवा के पास जब दूसरी महिला सहयात्री उतर गई, तो सुनसान मौका पाकर बोलेरो के ड्राइवर और उसके तीन अन्य साथियों ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। बैकुंठपुर में गाड़ी में तेल डलवाने के बाद, जैसे ही गाड़ी दो किलोमीटर आगे बढ़ी, आरोपियों ने महिला पर हमला कर दिया और महिला के पहने सोने की कान के टॉप्स , सोने की मनचली,चांदी की पायल और नगद राशि 2000 रुपए छीन लिए, साथ ही झोले में रखा शादी का पूरा सामान और कपड़े भी छुड़ा लिए और महिला को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया,

पीड़िता के मुताबिक, जब उसने अपने गहने और सामान देने से मना किया, तो चारों आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर पीड़िता को बेरहमी से पीटा गया, उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया ताकि वह चिल्ला न सके, और उसे जान से मारने की कोशिश की गई। इसके बाद आरोपियों ने कान नाक में पहने सोने के आभूषण छीन लिए जिससे महिला के कान और नाक से खून बहने लगा और तो और वृद्ध महिला को चलती गाड़ी से सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। इस जानलेवा हमले में महिला के हाथ, मुंह, कान और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल पीड़िता परिजनों के साथ अमरपाटन थाने पहुँची घटना की शिकायत की है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।