Retirement Age Hike: आ गई खुशखबरी, 7 साल तक और नौकरी करेंगे ये कर्मचारी, रिटायरमेंट की उम्र को लेकर लग गई मुहर, संविदा कर्मियों को भी बड़ी सौगात

Retirement Age Hike: आ गई खुशखबरी, 7 साल तक और नौकरी करेंगे ये कर्मचारी, रिटायरमेंट की उम्र को लेकर लग गई मुहर, संविदा कर्मियों को भी बड़ी सौगात

Retirement Age Hike: आ गई खुशखबरी, 7 साल तक और नौकरी करेंगे ये कर्मचारी, रिटायरमेंट की उम्र को लेकर लग गई मुहर, संविदा कर्मियों को भी बड़ी सौगात

Retirement Age Hike | Photo Credit: AI

Modified Date: June 24, 2026 / 12:45 pm IST
Published Date: June 24, 2026 12:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लाइन कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु बढ़ाई गई
  • संविदा कर्मियों को लाभ, ग्रेच्युटी देने का फैसला
  • बिजली चोरी की सूचना देने वालों को इनाम

इंदौर: Retirement Age Hike बिजली वितरण कंपनी (Electricity distribution company) के लाइन कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कर्मचारियों के हित में अहम फैसला लिया है। साथ ही संविदा आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को भी सौगात मिली है। आयोजित कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

62 वर्ष तक देंगे सेवाएं

Retirement Age Increased दरअसल, मंगलवार को पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बोर्ड की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई। साथ ही बिजली वितरण कंपनी के लाइन कर्मचारियों के हित में भी बड़ा फैसला लिया गया। लाइन कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र में बढ़ोतरी (Lineman Retirement Age) की गई। जिसके बाद अब लाइन कर्मचारी 62 साल की उम्र में रिटायर होंगे। पहले 55 साल की उम्र में सेवानिवृत्ति होते थे, लेकिन अब सेवानिवृत्ति आयु बढ़ा दी गई।

संविदा कर्मियों को मिलेगा ग्रेच्युटी (Contract Employees Gratuity)

इसके अलावा संविदा आधार पर कार्यरत कार्मिकों के लिए भी इस बैठक में अहम फैसला लिया गया है। संविदा आधार पर कार्यरत कार्मिकों को ग्रेच्युटी प्रदान की जाएगी। विद्युत वितरण कंपनी के बोर्ड के इस फैसले के बाद अब संविदा आधार पर कार्यरत सभी कर्मचारी ग्रेच्युटी के पात्र होंगे।

चोरी की सूचना देने वालों को इनाम

इतना ही नहीं इस बैठक में बिजली चोरी को लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। बिजली कंपनी अब बिजली चोरी की सूचना देने वाले उपभोक्ताओं को भी नकद पुरस्कार दे सकेगी। पोलोग्राउंड स्थित बिजली कंपनी के सभागार में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक हुई। अध्यक्षता मप्र ऊर्जा विभाग के सचिव एवं कंपनी के चेयरमैन विशेष गढ़पाले ने की।

‘वी कनेक्ट’ एप से बिजली चोरी पकड़वाने पर मिलेगा नकद इनाम

बिजली चोरी और अनियमितताएं रोकने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तैयार ‘वी कनेक्ट’ एप के माध्यम से चोरी या अनियमितता की सूचना देने वालों को डीबीटी (DBT) पद्धति से पारितोषिक यानी प्रोत्साहन राशि देने का प्रस्ताव अनुमोदित हुआ।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।