मौसम का कहर, पिछले 24 घंटे में आंधी-तूफान और बिजली से 22 लोगों की मौत, दर्जनभर झुलसे

Ads

मौसम का कहर, पिछले 24 घंटे में आंधी-तूफान और बिजली से 22 लोगों की मौत, दर्जनभर झुलसे

  •  
  • Publish Date - June 25, 2020 / 12:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

पटना। कोरोना संकट के बीच बिहार में मौसम के बदले तेवर ने कहर बरपाया है। राज्य के अलग-​अलग जिलों में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से कुल 22 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने दी है।

Read More News: शहरी गरीब परिवारों के लिए आवास की उपलब्धता सरकार की प्राथमिकता, 76 हजार से अधिक मकानों का निर्माण पूर्ण

बताया कि सबसे ज्यादा गोपालगंज में 13 लोगों की मौत हुई है। इसके आलवा मधुबनी, पूर्वी चंपारण, बेतिया और पश्चिमी चंपारण में दो-दो लोगों की, पूर्णिया और बांका में एक-एक की मौत हुई है। वहीं दर्जनभर लोगों के झुलसने की भी खबर है।

Read More News: बॉलीवुड को अलविदा कह चुके अभिनेता इंदर हुए थे नेपोटिस्म का शिकार, पत्नी ने करण जौहर और शाहरुख खान पर लगाए ये आरोप

जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले में बिजली से उचकागांव में चार, मांझा में दो और विजयीपुर, कटेया एवं बरौली में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। जान गंवाने वाले ज्यादातर लोग खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर उत्तरी बिहार में भी आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। बात दें कि एक साथ इतने लोगों की मौत की पुष्टि होने के बाद भी राज्य सरकार ने किसी तरह की राहत राशि का ऐलान नहीं किया है।

Read More News:CBSE ने 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं रद्द की, पिछली परीक्षा के आधार पर