नोएडा में 22 वर्षीय युवक ने खुदकुशी की

नोएडा में 22 वर्षीय युवक ने खुदकुशी की

नोएडा में 22 वर्षीय युवक ने खुदकुशी की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: February 13, 2021 7:54 am IST

नोएडा, 13 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के तुगलपुर गांव में स्थित एक पीजी में रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था। थाना नॉलेज पार्क के थानाध्यक्ष वरुण पवार ने बताया कि स्वाधीन कुमार वेज ने शुक्रवार देर रात को पीजी (पेइंग गेस्ट )के एक पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि वह मोबाइल फोन बनाने वाली वीवो कंपनी में काम करता था। पवार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।भाषा सं.

नोमाननोमान


लेखक के बारे में