राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस के 2298 नये मामले, 66 और लोगो की मौत

राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस के 2298 नये मामले, 66 और लोगो की मौत

राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस के 2298 नये मामले, 66 और लोगो की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: May 30, 2021 1:43 pm IST

जयपुर, 30 मई (भाषा) राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस के 2298 नये मामले सामने आये जबकि इस घातक संक्रमण से 66 और लोगों की मौत हो गई।

चिकित्सा विभाग की ओर से रविवार शाम को जारी आंकडों के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 2298 नये मामले सामने आये। इस दौरान राज्य की राजधानी जयपुर में 601, अलवर में 203, जोधपुर में 164, गंगानगर में 148, उदयपुर में 107, सीकर में 105, हनुमानगढ में 102, बीकानेर में 85 और झुंझुनूं में 84 नये मरीजों का पता चला। ।

विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य में 9,636 लोग संक्रमण मुक्त हुए। अब राज्य में 49,224 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा कुंज राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में