गोवा में कोविड-19 के 23 नए मामले, एक मरीज की मौत
गोवा में कोविड-19 के 23 नए मामले, एक मरीज की मौत
पणजी, 12 नवंबर (भाषा) गोवा में शुक्रवार को कोविड-19 के 23 नए मामले सामने आने के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,78,445 हो गयी, जबकि इस दौरान एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 3,372 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार गोवा में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 41 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,74,794 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 279 हो गयी है।
गोवा में अब तक 15,01,496 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 2,573 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई है।
भाषा
रवि कांत पवनेश
पवनेश

Facebook


