बनिहाल-काजीगुंड सुरंग में 24 घंटे का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया गया

Ads

बनिहाल-काजीगुंड सुरंग में 24 घंटे का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया गया

  •  
  • Publish Date - July 2, 2021 / 07:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

बनिहाल, दो जुलाई (भाषा) जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बनी ‘डबल-ट्यूब’, चार लेन वाली बनिहाल-काजीगुंड सुरंग में पहली बार 24 घंटे के लिए यातायात का परीक्षण सफल रहा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी के मुख्य प्रबंधक मुनीब टाक ने कहा कि 24 घंटे का पूर्ण परीक्षण शुक्रवार पूर्वाह्न 10 बजे समाप्त हुआ। इससे पहले गत एक पखवाड़े में नियमित अंतराल पर सीमित यातायात के लिए नवनिर्मित सुरंग को खोला गया था।

अधिकारियों ने बताया कि साढ़े आठ किलोमीटर लंबी सुरंग दस साल में 2,100 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। उन्होंने कहा कि इस समय इसकी जांच और ‘कमिशनिंग’ की प्रकिया चल रही है तथा इस महीने इसे चालू किया जा सकता है। यह जवाहर सुरंग और शैतान नाला के पार होकर गुजरेगी जहां सर्दियों में बर्फबारी और फिसलन से रास्ते बंद हो जाते हैं।

टाक ने कहा, “ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। ईंधन से भरे टैंकरों के अलावा सभी प्रकार के यातायात को 24 घंटे के परीक्षण में शामिल किया गया।” सुरंग के दोनों तरफ से यातायात का ‘ट्रायल रन’ 16 जून को शाम चार बजे से छह बजे तक किया गया था और उसके बाद से नियमित अंतराल पर किया गया।

भाषा

यश शाहिद

शाहिद