अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 24 नए मामले

अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 24 नए मामले

अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 24 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: November 23, 2020 7:15 am IST

ईटानगर, 23 नवंबर (भाषा) अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के सोमवार को 24 और मामले सामने आए। इसके बाद कुल मामले 16,061 पहुंच गए हैं।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ एल जाम्पा ने बताया कि संक्रामक रोग से 35 लोग मुक्त भी हुए हैं।

नए मामलों में दो असम रायफल्स के जवान और तीन स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।

जाम्पा ने बताया कि कुल 14,972 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर 93.21 प्रतिशत है।

एसएसओ ने बताया कि अरूणाचल प्रदेश में 1040 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं, जबकि 49 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

राज्य में अब तक 3,50,713 नमूनों की जांच की गई है। रविवार को 693 नमूनों का परीक्षण किया गया था।

भाषा

नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में