गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नए मामले

Ads

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नए मामले

  •  
  • Publish Date - August 5, 2021 / 11:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

अहमदाबाद, पांच अगस्त (भाषा) गुजरात में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 8,24,978 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान 31 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। गुजरात में लगातार 17वें दिन संक्रमण से किसी मौत का मामला सामने नहीं आया है।

महामारी की शुरुआत के बाद से राज्य में अब तक इस घातक वायरस के कारण 10,076 लोगों की मौत हो चुकी है।

विभाग के मुताबिक, गुजरात में अब तक 8,14,696 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। वहीं, राज्य में फिलहाल 206 मरीज उपचाराधीन हैं।

इस बीच, राज्य सरकार ने कहा कि अब तक पात्र लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की 3.50 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं, जिनमें से 5.81 लाख खुराक बृहस्पतिवार को दी गईं।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल