Arunachal Pradesh Covid Cases 2021 : अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 245 नए मामले

Arunachal Pradesh Covid Cases 2021 : अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 245 नए मामले

Arunachal Pradesh Covid Cases 2021 : अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 245 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: June 11, 2021 6:50 am IST

Arunachal Pradesh Covid Cases 2021 : ईटानगर, 11 जून (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 245 नए मामले आए और पांच लोगों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 30,492 और मृतक संख्या 133 हो गयी है। कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र से संक्रमण के सबसे ज्यादा 35, नामसई से 29 और चांगलांग से 27 मामले आए।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र, वेस्ट कामेंग, तवांग और लोहित जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जाम्पा ने बताया कि 302 मरीजों के स्वस्थ होने से राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 27,150 हो गई। स्वस्थ होने की दर 89.04 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में 3209 लोगों का इलाज चल रहा है।

कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में ईटानगर, निर्जुली और बंदरदेवा इलाके आते हैं और सबसे ज्यादा 546 उपचाराधीन मरीज इसी क्षेत्र में हैं। चांगलांग में 349 और वेस्ट कामेंग में 227 मरीजों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर राज्य में अब तक 6.57 लाख नमूनों की जांच की गई जिनमें से 6731 नमूनों की बृहस्पतिवार को जांच हुई।

इस बीच, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि 4,06,454 लोगों को अब तक कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तक राज्य के पास टीके की 1,41,810 खुराकें उपलब्ध थी।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.