सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामले

सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामले

सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: October 2, 2021 6:56 pm IST

गंगटोक, दो अक्टूबर (भाषा) सिक्किम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए तथा महामारी से एक और मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में शनिवार को यह जानकारी सामने आई।

इसके साथ ही राज्य में कुल मामले बढ़कर 31,507 हो गए। ईस्ट सिक्किम जिले में 15, साउथ सिक्किम में छह, वेस्ट सिक्किम में तीन और नार्थ सिक्किम में एक मामला सामने आया।

बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में अभी 602 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 30,201 लोग कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद ठीक हो चुके हैं। अब तक महामारी से 388 लोगों की जान जा चुकी है।

भाषा यश पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में