PM Kisan Yojana: 23वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट! अगले हफ्ते खातों में आएंगे 2-2 हजार या फिर रह जाएंगे खाली हाथ? ऐसे चेक करें लेटेस्ट स्टेटस
PM Kisan Yojana:देशभर के किसान पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने अभी इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। लेकिन पिछले पैटर्न के अनुसार यह किस्त जून या जुलाई 2026 के आसपास जारी हो सकती है। किसान किस्त का जल्द भुगतान की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
(PM Kisan Yojana/ Image Credit: AI-generated)
- पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
- 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी।
- सरकार ने अभी 23वीं किस्त की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।
नई दिल्ली: PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त को लेकर देशभर के किसानों में उत्सुकता बढ़ गई है। करोड़ों किसान इस इंतजार में हैं कि कब उनके बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि आएगी। 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की गई थी। उसके बाद से अब तक लगभग तीन महीने बीत चुके हैं और किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
अगले हफ्ते किस्त आने की अटकलें
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और पुराने पैटर्न के आधार पर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या 23वीं किस्त अगले सप्ताह जारी हो सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि पिछली कुछ किस्तों के जारी होने के समय को देखकर लोग अनुमान लगा रहे हैं। हालांकि, यह सिर्फ अटकलें हैं और सरकार की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सरकार ने अभी नहीं बताई कोई तारीख
किसानों को यह स्पष्ट कर दिया गया है कि अभी तक 23वीं किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है। इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि अगले सप्ताह पैसे खाते में आएंगे। विशेषज्ञों के अनुसार पिछली किस्तों के ट्रेंड को देखते हुए 23वीं किस्त जून से जुलाई 2026 के बीच कभी भी जारी हो सकती है। लेकिन अंतिम निर्णय सरकार पर निर्भर करेगा।
किसान ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
किसान अपनी किस्त का स्टेटस आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें PM किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर क्लिक करके आधार नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करना होता है। इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करने पर भुगतान की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देती है। जिससे किसान अपनी किस्त की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- CUET UG 2026 Answer Key: CUET UG 2026 आंसर की ने खोले रिजल्ट के राज! देखें आपने कितने सही किए और जानें कब तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
- TS Singh Deo On Meenakshi Natarajan: न FIR है, न कोई चार्जशीट… तो क्यों खारिज कर दी गई मीनाक्षी नटराजन का नामांकन? भड़के टीएस सिंहदेव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर लगाया बड़ा आरोप
- India vs Afghanistan ODI: टीम इंडिया को बड़ा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे स्टार ऑलराउंडर, जानिए क्या है कारण?

Facebook


