पंजाब में कोविड के 25 नये मामले

Ads

पंजाब में कोविड के 25 नये मामले

  •  
  • Publish Date - November 6, 2021 / 10:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

चंडीगढ़, छह नवंबर (भाषा) पंजाब में शनिवार को कोविड-19 के 25 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,02,517 हो गए हैं।

मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोविड के कारण किसी नये मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 16,562 बनी हुई है।

इन नये मामलों में से 10 मामले मोहाली में, आठ जालंधर में और दो-दो मामले गुरदासपुर और तरन तारन में सामने आए।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में 219 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है जबकि पिछले 24 घंटों में 21 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 5,85,736 हो गई है।

इस बीच, चंडीगढ़ में कोविड का एक मामला सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 65,360 हो गए। शहर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 820 है।

भाषा

नेहा उमा

उमा