पश्चिमी दिल्ली में 25 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट ने की खुदकुशी; सुसाइड नोट में परिचित पर आरोप लगाया

पश्चिमी दिल्ली में 25 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट ने की खुदकुशी; सुसाइड नोट में परिचित पर आरोप लगाया

पश्चिमी दिल्ली में 25 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट ने की खुदकुशी; सुसाइड नोट में परिचित पर आरोप लगाया
Modified Date: May 27, 2026 / 09:36 pm IST
Published Date: May 27, 2026 9:36 pm IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में 25 वर्षीय एक महिला मेकअप आर्टिस्ट ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें मृतका ने एक परिचित व्यक्ति पर आरोप लगाए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि निहाल विहार थाने में 26 मई को दोपहर करीब सवा दो बजे इस घटना के संबंध में पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) पर एक कॉल आई थी।

पुलिस के मुताबिक, महिला अपने एक दोस्त के कमरे में फंदे से लटकी पाई गई थी। उसे तुरंत बालाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया, जहां रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे से लटकना प्रमाणित हुआ है।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें मृतका ने कथित तौर पर एक परिचित व्यक्ति की संलिप्तता का जिक्र किया है।

पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

भाषा सुमित माधव

माधव


लेखक के बारे में