मिजोरम में कोविड-19 के 27 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2,280 हुई
मिजोरम में कोविड-19 के 27 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2,280 हुई
आइजोल, 20 अक्टूबर (भाषा) मिजोरम में कोविड-19 के 27 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 2,280 हो गई। नए संक्रमित मरीजों में सात साल का एक बच्चा भी शामिल है।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 20 मामले आइजोल से सामने आए हैं, इसके बाद लॉन्गतलाई और सेरछिप से दो-दो मामले और चम्फाई, कोलासिब तथा मामित जिलों से एक-एक मामले सामने आए हैं।
अधिकारी ने बताया कि 25 लोग स्थानीय संपर्क से संक्रमित हुए हैं जबकि दो व्यक्ति असम और त्रिपुरा से लौटे हैं। राज्य में अब 129 मरीजों का इलाज हो रहा है और संक्रमण से अब तक 2,151 मरीज मुक्त हो चुके हैं। राज्य में अब तक संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।
भाषा स्नेहा शाहिद
शाहिद

Facebook


