Vande Bharat: खत्म हुई जंग, ईरान झुका या ट्रंप? तय तारीख से पहले हुआ समझौता, युद्ध के बाद शांति या सिर्फ विराम?
US-Iran Peace Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
US-Iran Peace Deal | Photo Credit: AI
- अमेरिका और ईरान ने जंग खत्म बावत समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- इसी के साथ होर्मुज स्ट्रेट खोल जाने पर भी मुहर लग गई।
US-Iran Peace Deal: नई दिल्ली: इतनी खुशी.. इतनी खुशी..जैसे डोनाल्ड ट्रम्प ने किसी युद्धविराम समझौते पर दस्तखत नहीं किए हों बल्कि ईरान के खिलाफ जंग ही जीत ली हो। वर्साय पैलेस के बाहर रिपोर्टर ने जैसे ही पीस डील पर सवाल पूछा ट्रम्प पूरे जोश में चिल्लाकर बोले-डील साइन हो गई है और इसी ऐलान के साथ अमेरिका और ईरान के बीच कई दिनों से चल रहा सैन्य टकराव फिलहाल थमता नजर आ रहा है।
फ्रांस के वर्साय पैलेस में ट्रम्प ने युद्ध खत्म करने वाले अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर किए। (US-Iran Peace Deal) जबकि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने तेहरान से इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर कर डील को मंजूरी दी। दिलचस्प बात ये है कि ये समझौता 19 जून को स्विट्जरलैंड में होना था, लेकिन तय तारीख से एक दिन पहले ही दोनों पक्षों ने इसे लागू कर दिया।
फिलहाल दुनिया राहत की सांस ले रही है। क्योंकि 28 फरवरी से शुरु हुए जिस संघर्ष ने पूरे पश्चिम एशिया को युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया था। (US-Iran Peace Deal) वहां अब बंदूकों की जगह बातचीत ने ले ली है, लेकिन सवाल अब भी वही है क्या ये शांति स्थायी होगी या फिर ये सिर्फ एक अस्थायी विराम साबित होगा?
इन्हे भी पढ़ें:-
- Chhattisgarh Medical Council NOC Waived : छत्तीसगढ़ में बाहरी डॉक्टरों की एंट्री पर बड़ा फैसला! खत्म हुई NOC की अनिवार्यता, स्वास्थ्य मंत्री बोले-सुधरेगी व्यवस्था
- शह मात The Big Debate: बिजली पर नई लड़ाई.. ये पुराने कर्ज की भरपाई? सरकार को लगातार घेर रहा विपक्ष, क्या आरोप- प्रत्यारोप से जनता को मिलेगी कोई राहत?
- शह मात The Big Debate: और कितने अलग प्रदेश? मध्य प्रदेश के बंटवारे की चर्चा फिर तेज! क्या है जबलपुर से उपेक्षा के आरोपों की सच्चाई?

Facebook


