हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बस पलटी, 28 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बस पलटी, 28 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बस पलटी, 28 लोग घायल
Modified Date: May 3, 2026 / 07:58 pm IST
Published Date: May 3, 2026 7:58 pm IST

नूरपुर, तीन मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रविवार को एक निजी बस के पलट जाने से कम से कम 28 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि चालक को अचानक सीने में दर्द हुआ, जिससे वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

पुलिस के मुताबिक, बस का चालक भी घायलों में शामिल है। यह हादसा पूर्वाह्न करीब 11 बजे नूरपुर उपमंडल में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुआ, जब बस चंबा से ऊना जा रही थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक को अचानक सीने में दर्द हुआ, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालने में मदद की।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों- चालक मंजीत सिंह, पीहू (11), संगीता देवी (43) और नीतिका (24) को बेहतर इलाज के लिए कांगड़ा जिले के टांडा में स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

प्रारंभिक रिपोर्ट में संकेत मिला है कि चालक को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे बस अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में घायल हुए अन्य लोगों की पहचान अमित कुमार (26), उषा रानी (68), भावना देवी (27), ज्योति डोगरा (45), निर्मला कुमारी (35), शाविंदर सिंह (47), शरवीन (28), रघुवीर सिंह (45), संजीव कुमार (34), नितिन कुमार (7), बोवी कुमार (36), जीवन सिंह (43), गुड्डो देवी (55), पिंकी देवी (32), कुमारी मानवी (8), सिया (2), शिव कुमार (38), पियूषिका (19), कनिका (24), मिलाप चंद (3), नैन्सी (18), अजेश कुमार (49), निर्मला देवी (31) और प्रवीण कुमार (28) के रूप में हुई है।

भाषा रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में