Alok Kumar Statement on Population: देश में क्यों बढ़ रही मुस्लिमों की आबादी? VHP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गिनाए तीन कारण, CG में UCC और धर्म स्वातंत्र्य कानून को लेकर कही ये बड़ी बात
Alok Kumar Statement on Population
रायपुर। Alok Kumar Statement on Population: राजधानी रायपुर में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की ओर से ‘जनसंख्या असंतुलन एवं समाधान’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने बड़ा बयान दिया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आलोक कुमार ने कहा कि “हिंदू समाज ने हजार वर्षों तक अत्याचार झेलने के बावजूद अपनी जनसंख्या को बनाए रखा है, लेकिन वर्तमान में जनसंख्या संतुलन में बदलाव देखा जा रहा है।” उन्होंने दावा किया कि ईसाई समुदाय की संख्या तेजी से बढ़ी है, जबकि मुस्लिम आबादी में भी वृद्धि हुई है और हिंदू जनसंख्या का अनुपात घटा है।
उन्होंने मुस्लिम आबादी बढ़ने के तीन प्रमुख कारण बताए पहला अधिक जन्म दर, दूसरा बांग्लादेश से कथित घुसपैठ और तीसरा धर्मांतरण। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की सरकार घुसपैठियों को संरक्षण देती है, जिससे उनके आधार कार्ड और वोटर आईडी तक बन जाते हैं। उनके अनुसार सीमावर्ती इलाकों में जनसंख्या संरचना में बदलाव देखा जा रहा है। आलोक कुमार ने पश्चिम बंगाल के आगामी चुनाव परिणामों को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि “4 मई तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और अनुमान यह संकेत दे रहे हैं कि वहां सरकार में बदलाव संभव है।” उन्होंने यह भी दावा किया कि यदि सरकार बदली तो घुसपैठ पर रोक लगेगी और बाहरी लोगों का बसना कठिन हो जाएगा।
UCC और धर्मांतरण कानून को लेकर कही ये बात
Alok Kumar Statement on Population: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के नए कानून पर वीएचपी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि यहां धर्मांतरण रोकने के लिए नया कानून आया है। एक कमरे में व्यवस्था बना लेंगे तो कौन कौन धर्मांतरण कर रहा है उसकी सूचना होगी। कोई नोटिस नहीं देता है तो लंबी जेल है। कानून का डर होना चाहिए। ये कानून धर्मांतरण को रोकने के लिए एक मजबूत साधन सिद्ध होगा मैं मुख्यमंत्री को आज सुबह बधाई देने गया था। छत्तीसगढ़ में भी समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी फिर कोई 4 शादी नहीं कर सकेगा।
- Mahasamund Suicide Case: मुकम्मल न हुआ इश्क तो प्रेमी जोड़े ने उठाया ये खौफनाक कदम… लव स्टोरी का दुखद अंत
- Rajgarh Road Accident News: एक श्रद्धालु की मौत, महिला समेत 9 घायल, मां बगलामुखी के दर्शन कर लौटते समय हुआ भीषण हादसा
- Milk Price Hike News Today: दूध की कीमत में प्रति लीटर 4 रुपए की वृद्धि, सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ ने जारी किया आदेश, जानिए अब कितने का मिलेगा 1 लीटर वाला पैकेट
- Brutal Assault viral Video : बुलेट पर सवार होकर हैवानियत की हदें पार, सड़क पर बेबस युवक के साथ तीन युवकों ने की ऐसी दरिंदगी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
- RSSB Teaching Associate Vacancy 2026: टीचिंग एसोसिएट्स के 3540 पदों पर इस दिन से शुरू हो रही है भर्ती, जानें कब तक और कौन कर सकता है अप्लाई!

Facebook


