UP Road Accident News: एक पल में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति-पत्नी और बेटे की हुई मौत, जानें किसकी गलती से गई तीन जानें

UP Road Accident News: गोंडा जिले में में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।

UP Road Accident News: एक पल में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति-पत्नी और बेटे की हुई मौत, जानें किसकी गलती से गई तीन जानें

Shivpuri Docter Murder News/ image source: IBC24.in File Photo

Modified Date: May 3, 2026 / 09:02 pm IST
Published Date: May 3, 2026 9:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • अयोध्या-गोंडा मार्ग टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर।
  • हादसे में बाइक सवार दंपति और बेटे की हुई मौत।

UP Road Accident News: गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में अयोध्या-गोंडा मार्ग पर रविवार को एक अनियंत्रित टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अभय सिंह ने बताया कि बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर माझा निवासी मान सिंह (43) अपनी पत्नी उर्मिला (40) और बेटे लवकुश (13) के साथ बाइक से बहराइच में एक रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?

उन्होंने बताया कि कनकपुर गांव के पास पीछे से आ रहे अनियंत्रित टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और (UP Road Accident News) तीनों लोग सड़क पर गिरने के बाद वाहन की चपेट में आ गए। अधिकारी ने बताया कि हादसे में उर्मिला और लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल मान सिंह को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

UP Road Accident News: उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। (UP Road Accident News)  अधिकारी ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.