Jashpur Crime News: शादी समारोह से लौट रहे बुजुर्ग ने किया ऐसा काम, गंवानी पड़ी जान, आरोपियों ने दी ऐसी मौत… कांप जाएगी रूह
Jashpur Crime News: शादी समारोह से लौट रहे बुजुर्ग ने किया ऐसा काम, गंवानी पड़ी जान, आरोपियों ने दी ऐसी मौत... कांप जाएगी रूह
Jashpur Crime News/Photo Credit: IBC24
- जशपुर में बुजुर्ग की हत्या का मामला सुलझा
- आरोपियों ने लकड़ी से हमला कर हत्या करना कबूला
- शव को सड़क किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए थे
Jashpur Crime News: जशपुर जिले के गम्हरिया क्षेत्र में मिले बुजुर्ग के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया था।
आपको बता दें कि 30 अप्रैल को जशपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि गम्हरिया गांव स्थित अघोर आश्रम के पास खेत में 75 वर्षीय बलराम उरांव का शव (Jashpur Crime News) पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का पाए जाने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना और ग्रामीणों के बयान के आधार पर अरविंद कुजूर (40 वर्ष) और सुखनाथ बड़ा (50 वर्ष), दोनों निवासी पंडारीपानी, पर संदेह हुआ।
लकड़ी से हमला कर उतारा मौत था के घाट (Jashpur Me Murder)
पुलिस ने हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें दोनों ने हत्या (Jashpur Crime News) करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि 29 अप्रैल की रात वे गम्हरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जहां मृतक भी मौजूद था। भोजन के बाद लौटते समय मृतक ने बिना किसी कारण गुलेल से पत्थर मारने की कोशिश की। इससे नाराज होकर दोनों आरोपियों ने पास में रखी सरई लकड़ी से बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
- RCB Vs MI IPL Match Raipur Ticket Booking: रायपुर IPL मैच की टिकट बिक्री शुरू, यहां एक सेकेंड में होगा बुक, जानिए कीमत से लेकर सबकुछ?
- ED Action On Liquor Scam: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर ED की बड़ी कार्रवाई, इन 13 ठिकानों से इतने लाख रुपए बरामद, जब्त सोने की कीमत जान रह जाएंगे हैरान
- Bhopal Murder News: मर्डर से फिर दहली राजधानी, बाप ने इस बात पर बेटे को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, पत्नी ने पुलिस के सामने खोले राज
- Dividend Stock: हर शेयर पर मिल रहा 40 रुपये का डिविडेंड! लेकिन जानिए उस तारीख के बारे में जब आपका बैंक बैलेंस बढ़ने वाला है!

Facebook


