नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 28 नए मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 494 की कमी आई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से मरने वालों संख्या 5,32,023 है। देशभर में संक्रमण के कुल 4,49,97,400 मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देशभर में 4,44,64,883 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.81 है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।
वेबसाइट के अनुसार देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश