पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 29 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

Ads

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 29 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 9, 2021 / 10:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

चंडीगढ़, नौ सितंबर (भाषा) पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए तथा महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई। बुलेटिन के अनुसार, अब तक संक्रमण के 6,00,940 मामले सामने आ चुके हैं।

राज्य में कोविड-19 से अब तक 16,451 मरीजों की मौत हो चुकी है। मोहाली में सात और बरनाला तथा पठानकोट में संक्रमण का एक-एक नया मामला सामने आया।

पंजाब में अभी 320 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 5,84,169 लोग कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद ठीक हो चुके हैं। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में संक्रमण के चार नए मामले सामने आए।

भाषा यश माधव

माधव