दिल्ली में कोविड-19 के 29 नए मामले, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं

दिल्ली में कोविड-19 के 29 नए मामले, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं

दिल्ली में कोविड-19 के 29 नए मामले, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: November 21, 2021 7:23 pm IST

नयी दिल्ली, 21 नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 29 नए मामले आए हैं और संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं हुई है, वहीं संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को साझा किए गए आंकड़े से यह जानकारी मिली।

दिल्ली में नवंबर में अब तक संक्रमण से चार लोगों की मृत्यु हुई है। अक्टूबर में संक्रमण से चार लोगों की जान गई थी और सितंबर में पांच मरीजों की मौत हुई थी। नए मामलों के साथ दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,40,666 हो गई है। इनमें 14.15 लाख मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 25,095 बनी हुई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में वर्तमान में कोविड-19 के 309 उपचाराधीन मरीज है जिनमें से 133 गृह पृथक-वास में हैं। निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 124 है।

दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 32 और शुक्रवार को 30 मामले आए थे।

भाषा सुरभि दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में