ओडिशा में कोविड-19 के 3,067 नए मामले सामने आए, 15 और मरीजों की मौत

Ads

ओडिशा में कोविड-19 के 3,067 नए मामले सामने आए, 15 और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 29, 2020 / 07:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

भुवनेश्वर, 29 सितंबर (भाषा) ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,067 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को यहां संक्रमितों की कुल संख्या 2,15,676 हो गई। इसके अलावा संक्रमण से 15 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 828 पर पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 1,809 नए मामले पृथक-वास केन्द्रों से जबकि बाकी 1,258 मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश के दौरान सामने आए हैं।

ओडि़शा में अब भी 37,210 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 1,77,585 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

भाषा

शुभांशि रंजन

रंजन