दिल्ली में कोविड-19 के 3,390 नये मामले सामने आये, 41 और मरीजों की मौत

दिल्ली में कोविड-19 के 3,390 नये मामले सामने आये, 41 और मरीजों की मौत

दिल्ली में कोविड-19 के 3,390 नये मामले सामने आये, 41 और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: September 30, 2020 2:20 pm IST

नयी दिल्ली, 30 सितम्बर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 3,390 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.79 लाख से अधिक हो गई। वहीं, 41 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 5,361 हो गई। यह जानकारी प्राधिकारियों ने दी।

दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के ये नये मामले एक दिन पहले किये गए 59,807 जांच के बाद सामने आये।

मंगलवार को 48 मरीजों की मौत हुई थी जो कि गत 16 जुलाई से एक दिन में मरीजों की सबसे अधिक मौत है, जब 58 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई थी।

गत 26 सितम्बर को दिल्ली में 46 मौतें हुई थीं जबकि अगले दो दिनों के दौरान क्रमश: 42 और 37 मौतें हुई थीं।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार 41 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 5,361 हो गई है।

बुधवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 26,908 हो गई जो कि एक दिन पहले 27,524 थी।

दिल्ली में मंगलवार को मृतक संख्या 5,320 थी।

बुधवार को जारी बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,79,715 हो गई है।

भाषा. अमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में