Gaya Howrah Express Accident: दर्दनाक हादसा.. तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे सहित 3 की मौत, घर में पसरा मातम
Gaya Howrah Express Accident: दर्दनाक हादसा.. तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे सहित 3 की मौत, घर में पसरा मातम

Maharashtra News/ Image Credit: IBC24 File Photo
बिहार। Gaya Howrah Express Accident: बिहार के मुंगेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में एक मां-बेटा भी शामिल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच की।
पुलिस के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ, जब सभी लोग देवघर-जमालपुर ट्रेन पकड़ने के लिए ऋषिकुंड जा रहे थे। जब वे रेलवे ट्रैक पार करने लगे, तभी तेज रफ्तार गया-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। मौके पर तीनों की मौत हो गई। तीनों के क्षत-विक्षत शव ट्रैक के किनारे पड़े मिले। सूचना मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतकों की पहचान राम रुचि देवी (65), उनका बेटा अमित (40) और ऊषा देवी (62) के रूप में हुई है। तीनों बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
Gaya Howrah Express Accident: सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
लेखक के बारे में
Web Title: 3 people including mother and son died after being hit by a high speed train, mourning spread in the house

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm