तेलंगाना में 30 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया
तेलंगाना में 30 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया
हैदराबाद, छह अप्रैल (भाषा) प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एक वरिष्ठ कमांडर समेत लगभग 30 सदस्यों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन के उप कमांडर सोडी केशालू उर्फ सोडी केशा भी आत्मसमर्पण करने वालों में शामिल हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'अगले कुछ दिनों में आत्मसमर्पण की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।'
केशालू का आत्मसमर्पण पीएलजीए के बटालियन कमांडर बडसे सुक्का उर्फ देवा और 19 भूमिगत कार्यकर्ताओं के तीन जनवरी को तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के बाद हुआ है।
पुलिस ने तब कहा था कि बडसे सुक्का के आत्मसमर्पण ने पीएलजीए और भाकपा (माओवादी) की तेलंगाना राज्य समिति के अंत की घंटी बजा दी थी।
तेलंगाना के डीजीपी बी शिवधर रेड्डी ने 30 मार्च को भाकपा (माओवादी) पार्टी के भूमिगत नेताओं और कार्यकर्ताओं से हिंसा का त्याग करने, हथियार डालने और मुख्यधारा में शामिल होकर सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने की अपील की थी।
डीजीपी ने वर्तमान में अन्य राज्यों में माओवादी समूहों में सक्रिय तेलंगाना के मूल निवासियों - मुप्पल्ला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति (72), पुसुनुरी नरहरि उर्फ संतोष (57), वर्था शेखर उर्फ मंगथु (51), जोडे रत्नाबाई उर्फ सुजाता (68), नक्का सुशीला उर्फ रेला (51) और रंगबोयिना भाग्य उर्फ रूपी (43) से वापस लौटने और पुनर्वास योजना का लाभ उठाने की विशेष अपील की।
भाषा राखी रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: तेलंगाना में 30 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pmहमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं
30 Sept 2026 | 5:20 pm‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग
30 Sept 2026 | 5:16 pmबंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना
30 Sept 2026 | 5:13 pmलालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी
30 Sept 2026 | 5:11 pm