मिजोरम में कोविड-19 के 301 नए मामले
मिजोरम में कोविड-19 के 301 नए मामले
आइजोल, सात जुलाई (भाषा) मिजोरम में कोविड-19 के 301 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,155 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आइजोल जिले से सबसे ज्यादा 205 नए मामले सामने आए। इसके बाद लुंगलेई से 41 और मामित से 31 मामले सामने आए।
उन्होंने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 8.48 फीसदी रही। राज्य में संक्रमण से अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां फिलहाल 3,674 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 18,383 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
इसी बीच राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर लालजावमी ने बताया कि मंगलवार तक 5,49,233 से ज्यादा लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।
भाषा स्नेहा मनीषा
मनीषा

Facebook


